विशेष नोट: सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए (खासकर अगर आप माता-पिता है तो कुछ मिनट इस पोस्ट को आवश्य दें)
- हमारे एक मित्र ने आज बताया की वह बस कला के नाम पर यही कर सकते हैं और जो आकृति उन्होंने बताई थी उसमें केवल उनके नाम के अक्षर थे वो भी बस बोल्ड फॉनट में …. तो हम आज यही सीखाना चाहते हैं कि कोई भी कला चाहे वह कोई भी हो नाचना, गाना, लेखन, पेंटिंग सब के सब सीखें जाते हैं और ऐसा भी नहीं है कि इसके लिए बहुत कुछ चाहिए। आपको बस शुरुवात करनी है हमने काफी पहले यह TEDX देखा था आप सब भी देखे यह बहुत मजेदार है। आप सब के लिए तो आज के यह TEDX एक यादगार चीज रहेगी सच में
- अब बात करते हैं रोचक तथ्य की ……. जरूरी नहीं है कि आप बढ़िया ही आकृति बना पाएं, कुछ भी बनाएं! बस इतना करना है
यह इतना आसान है कि एक छोटा बच्चा तक आराम से बना सकता है। क्यों जरूरी है?
इसके लाभों की चर्चा करने बैठे तो आप लोग थक जाएंगे हम केवल महत्वपूर्ण बातें लिख रहे हैं:—
सबसे पहले है स्ट्रेस रीलिज़ करने में सबसे कारगर और बेहतर उपाएं।
सुकून की नींद के लिए आप एक बार जरूर से कोशिश तो करें। आपकी कलात्मकता का शिखर नहीं सही पर कम से कुछ कदम चले
दुसरा है बच्चों के लिए पढ़ाई रोचक बना देता है।
तीसरा यह आपके मस्तिष्क में नई कनेक्शनस को जन्म देता है। जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए बहुत बढ़िया है। एक रिसर्च में पाया गया है कि आपके न्यूरान्स नई कनेक्शनस हर उम्र में बनाते रहते हैं इसलिए भी यह महत्वपूर्ण है।
चीजों को याद रखने में खासकर विधार्थियों के लिए। अपने नोटस को रोचक और इस प्रकार सुंदर बना सकते हैं।
ऐलज़ाईमर जैसे रोग जहां आपके तंत्रिका तंत्र की कोशिकाएं कमजोर हो रही होती है तब यह बेहतरीन रूप से काम करता है।
ध्यान बढ़ाने के लिए एक आसान उपाय।
इसके अलावा आपके पास एक कला होगी जो अच्छी बात है!
- हमारे पहले मंडल को यहां देखा था
- हमारे इसके आगे वाले मंडल की तस्वीर भी यहां देखी थी सब ने ……
- हमारे अगली कड़ी में ये रही कुछ और तस्वीरें
(Ps. ये Original work है ….)
- अगर हम जैसा नौसिखिया कद्दू प्राणी यह बना सकता है तो आप विश्वास करें आप
तो तुफानी काम कर सकते हैं
- हम बस यही चाहते हैं कि आप किसी भी वर्ग से हो एक बार जरूर कल्पना के आसमान में उड़ान भरे
- आप ने कभी किसी व्यक्ति को एक बड़े से सफेद केनवास पर केवल एक लाल रंग की लाइन को निहारते नहीं देखा होगा
इसलिए जरूर कुछ तो बनाने या सीखने की पहल करें। आपको खुद पर नाज़ होगा। (खासकर के छोटे बच्चे के लिए हम जोर दे रहे हैं)
- नोट:- कला कुछ भी चाहे फोटोग्राफी
- Editing
(पूरी तस्वीरें विभिन्न मंचों पर पोस्ट की जाएगी। ज़रा सब्र करो!
)
- ग्राफिक्स डिजाइन
- लेखन, पेंटिंग, नृत्य, अन्य कोई भी कला। कला किसी भी रूप में वह आपको हमेशा भौतिकी के साथ-साथ आध्यात्म में भी बेहतर अनुभव बोध करवाती है।
- अगर कोई उत्साहवर्धन गुटी नहीं भी दे रहा तो खुद का उत्साह बढाएं
- अभी के लिए बस इतना ही… मिलते हैं हमारे अगले पोस्ट में तब तक आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए
और मुस्कुराते रहिए
Leave a Reply