स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी
वाटिका को बनाये बूटियों से लबालब..
अपने घर की छत पर कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें लगाकर आप अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी पॉवर बढ़ा सकते हैं-
निम्नलिखित पौधे स्वास्थ्य वर्धक के साथ-साथ धन वृद्धिदायक भी हैं-
तुलसी….. यह 5 तरह की होती है।
इसकी विशेषता यह है कि कभी इस पर कोई मच्छर या कीड़ा नहीं बैठता।
दोना बरुआ का पौधा…
यह जंगली पौधा है। इसकी महक से कभी कोई रोग नहीं होता।
गिलोय की बेल….
यह एक बार लग जाये, तो कभी सूखती नहीं है। आयुर्वेद की यह दिव्य ओषधि है। सर्दी-खांसी, जुकाम में इसका रस या काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। इसकी बढ़ती बेल धन वृद्धि करती है। इसके पत्ते पान के आकार के कुछ छोटे होते हैं। इसके रहने से घर में कभी नाग नहीं आता।
गुड़मार की बेल…
यह घर की बाउंड्री वाल पर आसानी से लग जाती है। मधुमेह रोग की यह स्तवटम औषधि है। कहते हैं जिसके यहां यह पौधा रहता है उसके यहां कोई रोग फटकते भी नहीं हैं।
गेंदे के फूल..
इस पुष्प की गंध से वात रोग नहीं होते। शरीर की नाड़ियां जाम नहीं होती। घर में चींटी नहीं आती।
शतावर की बेल–
यह बेल घर को चारों तरफ से हर भरा कर देती है। यह बेहतरीन शक्तिशाली ओषधि है।
आयुर्वेद ग्रंथों में ऐसे 117 तरह के पौधे हैं जिन्हें एक बार लगाकर बिना देखभाल बने रह सकते हैं।
यह सब ओषधियों के वीडियो अमृतम की वेबसाइट पर उपलब्ध है
Leave a Reply