दीपावली शुभ हो !
स्वास्थ्य सुखकारक हो !
यश-कीर्ति, ऐश्वर्य दायक हो !
“अमृतम परिवार”
अन्तर्मन से शुभकामनाएं प्रकट करता है। आयुर्वेद अविष्कारक वैद्य धन्वन्तरि दिवस/ धन तेरस से भाई दोज तक चलने वाले इस पांच दिन तक चलने वाले पर्व पर आपको 【】परम प्रसन्नता,
【】परम पद, और
【】पंचमहाभूतों
(आकाश, अग्नि, वायु, जल व पृथ्वी)
से पॉवर/प्रकाश प्राप्त हो।
आप सबको पूर्वजो का आशीर्वाद एवं उनकी
कृपा दृष्टि हमेशा मिलती रहे।
अमृतम फेमिली को भी आप सभी का
स्नेह-आशीर्वाद मिलता रहे, इन्ही पवित्र भावनाओं के साथ पुनश्चः दीपावली की अनन्त हार्दिक
शुभकामनाएं ।
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थसाधिके !
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते !!
अर्थात/भावार्थ —
हे, माँ – महालक्ष्मी !
मङ्गलभाव
से संसार के सम्पूर्ण जीव – जगत की
पालक- पोषक और। रक्षक , सबका मङ्गल (कल्याण और भला) करने वाली , सभी प्रयोजनों का साधन करने वाली माँ हम सदा से तुम्हारी शरण में हैं ।
हम पर कृपा करो ।
हमारे परिवार की रक्षा करो ।
हे, माँ –
■ महालक्ष्मी –
■■ सर्वमँगला –
■■■ सर्वसम्पतिप्रदा –
■■■■ शिवपूज्या –
■■■■■ शिवप्रीता
आप मङ्गल कारक भगवान कार्तिकेय
जो बल-बुद्धि कारक हैं और
ऐश्वर्य दाता
श्री गणेश जी की माँ हो।
अपने बच्चों की तरह मेरा भी मंगल करें।
हे नारायणी!
तुम सब प्रकार का
“मंगल प्रदान” करने वाली “मंगल मयी” हो। कल्याण दायिनी शिवा हो।
सब पुरुषार्थो को सिद्ध करने वाली,
शरणागत वत्सला,
तीन नेत्रों वाली
माँ जगत-जननी गौरी हो।
तुम्हें नमस्कार है।
सुख, शान्ति एवम समृध्दि की मंगलमयी कामनाओं के साथ आप एवं आप के परिवार जनो को एक बार फिर की हार्दिक मंगल कामनायें ।
माँ अम्बे आपको सुख समृद्धि
वैभव ख्याति प्रदान करे।



Leave a Reply