तिल हों गाल पर, तो किस्मत वाली होती हैं-महिलाएं…

तन पर तिल के 19 कायदे और फायदे जाने…

स्वतंत्र विचारों के होते हैं,

गाल पर तिल वाले लोग..

तिल का अपना अलग महत्व है। शरीर में तिल से भाग्य-दुर्भाग्य का आंकलन किया जाता है।

एक शायर ने तिल पर सही लिखा है-

तुमने अपने चेहरे पर,

जो तिल सजा रखा है!

अब पता चला हुस्न पर

पहरा बिठा रखा है!!

लेकिन तिल जब सूरज के गाल पर हो, तो घटना दुनिया के लिए आश्चर्यजनक होगी।

100 साल में एक बार सूर्य के गाल पर भी उभरता है तिल और जाने- तिल का महत्व

कहते हैं- तिल किसी की भी खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है।

मगर सन्सार को रोशनी, ऊर्जा-उमंग और जीवन देने वाले भगवान सूर्य पर किसी की नजर न लगे,

इसी वजह से हर 100 साल में 13 बार बुध ग्रह सूर्य के सामने से निकलते हुए सूर्य के चेहरे पर तिल बन जाता है।

11-11-19 को दुनिया के खगोलीय वैज्ञानिक यह दुर्लभ घटना देखने को बेताब थे ।

बुध सौरमण्डल का ऐसा ग्रह है, जो सूर्य के सबसे नजदीक रहता है।

बुध की कई कक्षाओं में धरती से देखने पर बुध या तो सूर्य के ऊपर से या नीचे से गुजरते हुए दिखता है।

कभी-कभी धरती और बुध की की कक्षायें इस तरह से सामने आ जाती हैं कि- धरती और सूर्य के बीच से होता हुआ गुजरता है।

जब ऐसा होता है, तो धरती से देखने पर बुध ग्रह तिल की तरह एक छोटे बिंदु के जैसा दिखता है।

इस तिल का व्यास सूर्यवक व्यास की तुलना में 0.5 प्रतिशत होता है।

शरीर पर तिल होने से लाभ-हानि ….

तिल आपकी किस्मत के बारे में भी बताता है।

पुरुष के दाएं तरफ यानि राइट साइड और महिलाओं के बाईं तरफ अर्थात लेफ्ट साइड किसी भी अंग पर तिल होना सौभाग्य सूचक होता है।

हथेली पर तिल होना, खर्चीला बनाता है। आंख की पलकों की पास तिल होने का मतलब है कि आपके स्वभाव में कमियां हैं।

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक अंग के अलग-अलग में तिल का होना अच्छा-बुरा दोनो हो सकता है।

तिल- किसी भी शख्स के भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत सी बातें बताते हैं।

तिल को अक्सर महिलाओं के सौंदर्य से जोड़कर देखा जाता है

सदियों से है- तिल का आध्यत्मिक महत्व और उन्नीस लाभ...

【1】संक्रांति काल में, संक्रांति के दिन तिल को पीसकर स्नान करने से शरीर पूरे साल के लिए निरोग रहता है।

【2】शनि को प्रसन्न करने के लिए तिल के लड्डू एव तिल का तेल अर्पित किया जाता है।

【3】राहु की शान्ति के लिए शनिवार की रात में तिल तेल तथा राहुदोष नाशक योग से निर्मित राहुकी तेल के 5 दीपक शिवमंदिर में 54 दिन जलाने से दुर्भाग्य के दिन दूर हो जाते हैं।

【4】वर्ष में एक विशेष पर्व

         तिलकुटा चौथ का व्रत रखकर इस दिन केवल तिल से बनी चीजें खाने से पूरे साल वात-विकार नहीं सताते।

         व्रतराज तथा भारत की स्वास्थ्य वर्धक प्राचीन पर्व परम्परा नामक किताबों में तिल को रोगनाशक बताया है।

【5】ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के अंग में तिल उसकी तकदीर को दर्शाता है।

【6】वैज्ञानिक शोध के हिसाब से तिल शरीर में हार्मोन्स परिवर्तन के कारण भी उभरते हैं।

【7】शरीर के अंगो पर स्थित तिल से आप अपने अच्छे या बुरे भविष्य अनुमान लगा सकते हैं कि- आपकी किस्मत कैसी होगी और आपको जीवन में क्या प्राप्त हो सकता है।

【8】ललाट पर पाए जाने वाला

तिल भाग्यशाली होना दर्शाता है। पुरुष के ललाट के दाएं तरफ और महिलाओं के बाएं ओर तिल धनवान, सम्पत्ति सम्पन्न, यश-कीर्तिवान बनाता है।

परन्तु पुरुष के ललाट की बाएं ओर तथा स्त्री का दाएं साइड का तिल आत्मकेन्द्रित और स्वार्थी स्वाभाव का बताता है।

【9】मस्तिष्क पर तिल हो तो…इंसान को इज्जतदार और सम्मानीय बनाता है.

【10】भौंहों पर तिल

【11】आँखों के ऊपर भौंहों के दाएं तरफ का तिल बुद्धिमान और साहसी स्वाभाव का परिचय देता है,

जबकि भौंहों के बाएं ओर का तिल मुर्ख बुद्धि को दर्शाता है लेकिन स्त्रियों के लिए यह विपरीत तरीके से विचार करते हैं।

【12】नाक पर तिल….नाक पर तिल होना गुस्से वाले स्वभाव को दर्शाता है।

नाक के दाएं ओर तिल आलसी व्यवहार, कम मेहनती होने पर भी धन सम्पन्नता को इंगित करता है

और बाएं ओर का तिल इंसान को बुरे परिणाम देता है.

【13】ठुड्ढी या दाढ़ी पर तिल होने पर…

व्यक्ति के काम की काबिलियत और सराहना कराता है। अगर तिल दाएं ओर है, तब व्यक्ति को संपन्न बनाता है

जबकि बाएं ओर का तिल उस इंसान के प्रति घृणा कराता है।

【14】होंठो पर तिल होने महिलाओं के लिए सौभाग्य की बात होती है।

होंठ के ऊपर भाग में तिल होने से अच्छे व्यवहार को बताता है,

जब कि होंठ के निचले हिस्से का तिल प्रेम विवाह, घमंडी, अक्कडू स्वभाव के साथ खाने के शौक को दर्शाता है।

यह अभिनय में रुचि रखने वालों के होंठ पर जरूर देखा जाता है।

【15】गाल पर तिल…पुरुष गाल के बाएं तरफ स्त्री के बाएं तरफ का तिल अहंकारी और अभिमानी स्वभाव के साथ परेशानियों से भरी जीवन को दिखाता है.

जबकि गाल के दाएं ओर का तिल सम्मानीय और प्रिय होने को सूचित करता है। साथ ही लंबी आयु और स्वास्थ्य जीवन का संकेत देता है।

【16】कान पर तिल… का होना इंसान को खुशनसीब, धनवान एवं घुमक्कड़ स्वभाव का बनाता है।

【17】गर्दन पर तिल.. लंबी आयु का संकेत है।

【18】हथेली पर तिल…पुरुष के हाथ में दाएं तरफ तथा स्त्री के लेफ्ट हैंड का तिल बुद्धिमान और कठोर स्वभाव का परिचय देता है,

जबकि पुरुष के बाएं हाथ का तिल एवं स्त्री के राइट साइड के हाथ में तिल हो, तो धनवान बनने का स्वप्न लिए साधारण जीवन जीने को मजबर कर देता है।

【19】घुम्मकड़ बनाता है-पैर के पंजे पर तिल….पुरुष के दाएं पाँव के तलवे पर एवं स्त्री के बाएं पैर में तिल होना सुखद यात्रा और भ्रमण कराता है,

जबकि पुरुष बाएं तरफ और स्त्री के दाईं तरफ तिल होने से जीवन संघर्षमय और रोजी रोटी की तलाश के लिए यात्रा कराता है।

तन पर तिल आपको शुभदायक हों, इसके भगवान सूर्य की प्रार्थना इस मन्त्र से नित्य करें।

            ॐ असतो मा सद्गमय।

            तमसो मा ज्योतिर्गमय।

            मृत्योर्मा अमृतं गमय।

          ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

बहुत से दिलचस्प किस्से जानने के लिए

अमृतम पत्रिका पढ़े।

चेहरे की खूबसूरती-सुंदरता बनाये रखने एवं कील-मुहासें, काले दाग-धब्बे, निशान मिटाने के लिए अमृतम के ये तीन उत्पाद बेहतरीन है…

【१】अमृतम फेस क्लीनअप

【२】अमृतम कुंकुमादि तेल

【३】अमृतम फेस वॉश

!! अमृतम पत्रिका !!

परिवार से जुड़ने के लिए शुक्रिया!

यह कूपन कोड खासकर

अमृतम पत्रिका के पाठकों के लिए आलंभित किया गया है :

AMRUTAMPATRIKASHIVA

इस्तेमाल कर हमारे ऑनलाइन स्टोर

पर पाए १०% की छुट।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से बात करें!

अभी हमारे ऐप को डाउनलोड करें और परामर्श बुक करें!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *