भारत के रहस्यमयी स्थान? जहाँ जाना खतरे से खाली नहीं है

जीवन में यात्रा जरूर करना चाहिए। व्याकरण की शुद्धि में मात्रा और अंतःकरण की पवित्र के लिए यात्रा अवश्य करें। यात्रा में घाटी चढ़ने से आत्मविश्वास मजबूत होता है और व्यापार घाटा होने से ज्ञान बढ़ता है। घाटा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गुरु है। आज आपको ले चलते हैं राजस्थान की यात्रा पर….
यह अद्भुत मन्दिर है-
【1】राजस्‍थान के बारमेर जिले में स्‍थित‌ किराडू मंदिर –

ये है राजस्‍थान के बारमेर जिले में स्‍थित‌ किराडू मंदिर। कहते हैं वर्षों पहले किराडू में एक तपस्वी पधारे। इनके साथ शिष्यों की एक टोली थी। तपस्वी एक दिन शिष्यों को गांव में छोड़कर देशाटन के लिए चले गए।

इस बीच शिष्यों का स्वास्थ्य खराब हो गया। गांव वालों ने इनकी कोई मदद नहीं की। तपस्वी जब वापस किराडू लौटे और अपने शिष्यों की दुर्दशा देखी तो गांव वालों को शाप दे दिया कि जहां के लोगों के हृदय पाषाण के हैं,  वह इंसान बने रहने योग्य नहीं हैं इसलिए सब पत्थर के हो जाएं। आज भी लोग बताते हैं कि यहां साधु का शाप बना हुआ है और शाम ढ़लने के बाद कोई भी यहां नहीं ठहरता।

【2】भानगढ़ का बदनाम किला...

तांत्रिक के शाप से उजाड़ हुआ किला –

राजस्‍थान में किराडू मंदिर के अलावा एक किला और भी है, जिसे शापित माना जाता है। इस किले के बाहर भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से चेतावनी लगाई गई है कि रात के समय किले में प्रवेश वर्जित है।

यह बदनाम किला है भानगढ़ का किला। कहते हैं इस किले को एक तांत्रिक का शाप है। तांत्रिक के शाप की वजह से यह किला रातों रात विरान हो गया!

माना जाता है। कहते हैं किले में उस तांत्रिक का शाप आज भी कायम है और यहां आए दिन कुछ अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती हैं। हलांकि दिन के समय सैलानी इस किले में मजे से घूमते देखे जा सकते हैं।

【3】एक वीरान गाँव…

जैसलमेर का कुलधरा गांव –

जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर दूर स्‍थित है कुलधारा गांव। करीब 200 सालों से विरान इस गांव को शापित माना जाता है। कहते हैं इस गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे।

गांव की एक लड़की पर दीवान की गंदी नजर थी और उसे पाने के लिए दीवान ने गांव वालों को धमकी दी। परेशान गांव वालों ने रातों रात गांव छोड़ दिया और जाते-जाते शाप दे गए कि कभी यह गांव आबाद नहीं होगा। इस शाप के कारण आज भी यह गांव विरान और कहते हैं कि अक्सर इस गांव में अनहोनी घटनाएं होती हैं।

【4】बिहार का विश्वास…

जर्जर जगतपाल किला –

झारखंड की राजधानी रांची से 18 किलोमीटर की दूरी पर पिठौरिया गांव में राजा जगतपाल सिंह का किला है। इस किले को शापित माना जाता है। 

कहते हैं राजा जगतपाल ने क्रांतिकारी ठाकुर विश्वनाथ नाथ शाहदेव के खिलाफ अंग्रेजों का पक्ष लेते हुए गवाही दी थी जिससे क्रांतिकारी विश्वनाथ नाथ शाहदेव को मौत की सजा मिली। मरते हुए शाहदेव ने शाप दिया कि जगतपाल का किला विरान हो जाएगा और इस पर बिजली गिरेगी। उस शाप के कारण किले पर वर्षों से बिजली गिरती आ रही है।

【5】महाराष्ट्र की महान धरोहर…

शनिवार बाड़ा –

यह है बाजीराव मस्तानी का किला जिसे शनिवार बाडा के नाम से जाना जाता है। कहते इस किले में पेशवा नारायण राव को सुमेर सिंह ने दौरा दौरा कर मारा था। मरते समय नारायण राव चिल्ला रहे थे राघोवा मुझे बचा लो। कहते हैं आज भी इस शापित ‌किले से ऐसी आवाजें आती हैं।

देश में इतना बिखरा पड़ा है कि 200 वर्षों तक घूम नहीं सकते। अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान करें। पर्यटक गाइड, ब्लॉगर बनकर भी इसे कारोबार का रूप दिया जा सकता है।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से बात करें!

अभी हमारे ऐप को डाउनलोड करें और परामर्श बुक करें!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *