जीवन को सफल और सुखी बनाने वाली…… बीस सूक्तियां

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.…..                                                                                                                            !! अमृतम वचन!!
【■】 गुरु की कृपा एवं शिव-साधना से जीव भाव एवं भ्रम से मुक्ति मिलकर ब्रम्हाभाव स्थायी हो जाता है।
【■ 】हमारी जीभ ही हम सब जीवों को कभी सुखी नहीं रहने देती। अतः सुखी रहने के लिये वाणी और भोजन पर ध्यान देवें।
【■】 ॐ शान्तिः! शान्तिः!! शान्ति!!! तीन बार शान्ति का तात्पर्य है हमारे सर्वदोष शान्त हो। त्रिविध ताप दूर हों।
【■ 】जन्म लेना, मरना बहुत सरल है, पर मृत्यु से पार हो जाना ही कठिन है।
【■】 अविद्या से बड़ा कोई दोष नहीं है।
 अज्ञान ही मृत्यु है। अधिक मोह-शोक भी मृत्यु का कारण है।
【■】 गुरू के प्रति अटूट श्रध्दा और महादेेेव 
की उपासना से यमराज भी धर्मराज हो जाते है।
ऋषि मार्केंडेय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
【■ 】संसार के सभी प्राणी इच्छा, कामवासना
 और चिंता के बीच फंसे हुए है।
【■】 मनुष्य को कभी इच्छा-अनिच्छा से दुखी है,
 तो कभी चिन्ता से परेशान रहता है।
【■ 】इच्छाओं को हृदय में बसे रहना ही सदा दुःख दायी है।
【■】 इच्छाऐं हावी होने पर शरीर को शव बना  देती है।
【■】जिसके सब कुछ वश में है वह वश का उल्टा शव नहीं अपितु शिव है।
【■】सुरापान, चोरी, ब्रम्हहत्या, विश्वातघात और चरित्रहीनता ये पांचों घोर महापाप महापातक है
इनसे बचना कठिन है।
【■】सदैव शिव के हृदय में मुफ्त में वास करो, 
कोई किराया भी मत दो।
【■】देह ही सब कुछ है, देह में सब कुछ है,
 पर देह सब कुछ नहीं है।
【■】दुनिया में ऐसी कोई विषय-वस्तु नहीं है जो उत्पन्न न होती हो और उत्पन्न होकर नाश न होती हो।
【■】जिसका मन एकाग्र होगा उसकी पलकें उतनी ही देर में गिरती है। यही सिद्ध साधु की पहचान है
【■】 लोग जानते बहुत है, करते कुछ नहीं।
ज्ञान बिना क्रिया अंधी है और बिना कर्म के ज्ञान पंगु है।
【■】मन सहयोगी है- जो कर्म करते समय और ज्ञान पाते समय भी सहयोग देता है।
【■】कर्म के साथ ज्ञान और ज्ञान के साथ धर्म का अटूट संबंध है।
【■】बिना ज्ञान (अनुभव) के कर्म किसी काम का नहीं और ऐसा कर्म भी किसी कर्म का नहीं  जिसमें ज्ञान न हों।
【■】मानव मन की स्थिति द्विविधामयी है इसमें करूं या न करूं, जाऊं न जाऊं का विकल्प भरा है।
【■】 योगी, महर्षि कहते है……
 “स्वयं में सुख है उसका अनुभव करो”
【■】मानव हृदय से 101 नाड़िया निकली हैं इसलिए दान-दक्षिणा आदि में एक सौ एक का महत्व है।
【■】 मानव शरीर में 72,72,10,201 कुल नाड़िया है।
 यह शरीर केवल नाड़ियों के जाल से ही बना गया है।
【■】अहं जहां घूटा वहां फिर ‘मम् भी घूट जात है’। “तस्य कार्यं न विधते” उसके लिए फिर कोई कार्य बचा ही नहीं।
【■】 जिसके कर्म में कोई कामना नहीं है, वही कर्मशील और ज्ञानी पुरूष है।
ज्ञानवर्धक
प्रेरणादायक
ब्लॉग के लिए
अमृतमपत्रिका join करें

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से बात करें!

अभी हमारे ऐप को डाउनलोड करें और परामर्श बुक करें!


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *